विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची ग्राम पंचायत भकेड़ा एवं कड़ोहता - Him View

 विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची ग्राम पंचायत भकेड़ा एवं कड़ोहता

 

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज विकासखंड भोरंज की ग्राम पंचायत भकेड़ा एवं ग्राम पंचायत कड़ोहता में पहुंची। जिसमें ग्राम पंचायत भकेडा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक ठाकुर व महामंत्री विपिन अग्निहोत्री ,महामंत्री अजय शर्मा ने यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा के प्रति लोगों में इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति काफी उत्साह देखा गया। इस यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की सभी विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध करवाई गई व विभाग के विभिन्न अधिकारियों द्वारा मौके पर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभ लेने से वंचित रह गए लोगों को मौके पर उन योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर समस्याओं का निराकरण एवं नए आवेदनों को लिया गया । 




विकसित भारत संकल्प यात्रा में भोरंज के भोरंज की पूर्व में विधायक अनिल धीमान व पूर्व में विधायक श्रीमती कमलेश कुमारी जी के साथ-साथ जिला परिषद की सदस्य एवम मंडल भाजपा में सचिव श्रीमती रमन वर्मा भकेड़ा के प्रधान कमलेश कुमार, उपप्रधान सुरेंद्र जी, पंचायत समिति सदस्य कमलेश धीमान, कड़ोहता पंचायत के उप प्रधान श्री हरमिंदर जी एवं सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे व समस्त वार्ड सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



 भकेड़ा पंचायत में 90 लोगों ने व कड़ोहता पंचायत में 80 लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। केंद्र सरकार की इस यात्रा में भोरंज के मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर महामंत्री विपिन अग्निहोत्री , महामंत्री अजय शर्मा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजू ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा , मंडल सचिव ग्राम केंद्र के अध्यक्ष शक्ति चंद डोगरा जी बूथ अध्यक्ष अजीत जी, बूथ अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, पूर्व बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश जी, कर्नल अशोक जी, विचित्र सिंह, कैप्टन शक्ति चंद ,अमर नाथ , विनोद कुमार अजय कुमार,अभिलाष डोगरा, अन्य कार्यकर्ता एवम समस्त बूथ अध्यक्ष BLA उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रेम कुमार धूमल जी ने मौके पर ही अधिकारियों को यह निर्देश दिए के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी नीतियों का प्रत्येक लाभार्थी को लाभ मिले ताकि जो भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं ऐसा कोई भी लाभार्थी ना हो जो इन योजनाओ से वंचित रहे

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता