भोरंज में इंतकाल के 147 और तकसीम के 11 मामलों का सत्यापन - Him View

 भोरंज में इंतकाल के 147 और तकसीम के 11 मामलों का सत्यापन



Him View - Hamirpur Himachal Pradesh

भोरंज 6 दिसंबर। आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों, विशेषकर इंतकाल और तकसीम के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 1 और 2 दिसंबर को आयोजित की गई राजस्व अदालत में भोरंज उपमंडल में राजस्व से जुड़े इंतकाल और तकसीम के मामले निपटाए गए।




  तहसीलदार भोरंज ने बताया कि इन दो दिनों के दौरान भोरंज में इंतकाल के कुल 147 और तकसीम के 11 मामलों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही निशानदेही के 16 मामलों का निपटारा भी किया गया।




  इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए तहसीलदार ने बताया कि इन्होंने सुबह से शाम तक कार्य करते हुए मामलों का निपटारा करके आम लोगों को राहत प्रदान की।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता