अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की तैयारी को लेकर मंथन बैठक हुई सम्पन्न

 अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की तैयारी को लेकर मंथन बैठक हुई सम्पन्न


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

2 से 4 अप्रैल को मनाए जाने वाले अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की तैयारियों को लेकर आज लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह भराड़ी में आज एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मेले की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी मेले में खाने की व्यवस्था व्यापार मंडल बारां दा घाट के सदस्यों ने करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी ने सहमति जताई। मनीष कास्त्रो को मीडिया सलाहकार चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान करतार सिंह चौधरी,उपप्रधान खयाली राम शर्मा, महासचिव डॉ जगदीश चंद्र शर्मा,आजाद चंद वर्मा, हेमराज ठाकुर अखाड़ा कमेटी प्रधान, कोषाध्यक्ष अनमोल,रवि शर्मा, प्रेम सागर, श्याम लाल, अशोक बानत्रा, प्यारे लाल, अमी चंद सोनी, डॉ राज कुमार, व्यापार मंडल प्रधान राजकुमार शर्मा, महासचिव दीना नाथ शर्मा,सचिव मनु चौधरी ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता