भोरंज में मरम्मत कार्य हेतु डूंगरी-मैहल वाया टूह सड़क 10 अप्रैल तक बंद

 भोरंज में मरम्मत कार्य हेतु डूंगरी-मैहल वाया टूह सड़क 10 अप्रैल तक बंद


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

उपमण्डल अधिकारी भोरंज ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत के कार्यों को देखते हुए डूंगरी से मैहल वाया टूह मार्ग को यातायात के लिए अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं।



यह मार्ग 27 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।इसमें मुख्य मार्ग डूंगरी-मैहल वाया टूह खंड पर आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य किया जाना है। इस अवधि के दौरान यातायात को बस्सी से मैहल वाया भ्याड़ सड़क की ओर डायवर्ट (परिवर्तित) किया गया है। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क के दोनों छोर पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं ताकि यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग की स्पष्ट जानकारी मिल सके। आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। पुलिस विभाग को यातायात सुचारू बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का सुझाव दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता