सौगात केंद्र मोदी सरकार की, मुहर राज्य की: क्या कांग्रेस को धन्यवाद बोलने में परहेज है : कमलेश कुमारी

 सौगात केंद्र मोदी सरकार की, मुहर राज्य की: क्या कांग्रेस को धन्यवाद बोलने में परहेज है : कमलेश कुमारी


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 


 भोरंज में PMGSY की सड़कों का काम भाजपा की देन, कांग्रेस के 3 साल में एक भी नई सड़क स्वीकृत नहीं,हिमाचल में 'उधार लेकर घी पीने' की नीति पर चल रही सुक्खू सरकार, जनता को दी सिर्फ गारंटियों की धोखाधड़ी।

पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कमलेश कुमारी ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों को लेकर वर्तमान कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भोरंज में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत जो भी निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहे हैं, वे पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार के समय स्वीकृत किए गए थे। कांग्रेस सरकार केवल इन कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में लगी है, जबकि पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार भोरंज के लिए एक भी बड़ी सड़क की धनराशि स्वीकृत कराने में पूरी तरह विफल रही है।

विधायक को आंकड़े सार्वजनिक करने की चुनौती

कमलेश कुमारी ने वर्तमान विधायक को चुनौती देते हुए कहा, "विधायक महोदय अपनी प्राथमिकताएं और अपने कार्यकाल में स्वीकृत करवाई गई धनराशि के आंकड़े जनता के सामने रखें। प्रदेश का खजाना खाली होने का राग अलापने वाली कांग्रेस, भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत लगभग 100 करोड़ के कार्यों पर अपनी पट्टी लगाने की कोशिश न करें ।"

पूर्व विधायक ने कांग्रेस की '10 गारंटियों' पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की शुरुआत ही झूठ से हुई थी। भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली को छीन लिया गया, जबकि वादा 300 यूनिट फ्री का था।60 वर्ष से ऊपर के वृद्धों की पेंशन के 'जेब खर्च' पर इस सरकार ने डाका डाल दिया है।

महिलाएं 1500 रुपये के सम्मान का इंतज़ार कर रही हैं, किसान 2 रुपये किलो गोबर और 100 रुपये लीटर दूध बिकने की राह देख रहे हैं।

 प्रदेश 'खाओ-पियो मौज करो और उधार लेकर घी पियो' के सिद्धांत पर चल रहा है। कर्मचारी वेतन और पेंशन के लिए, जबकि ठेकेदार अपने भुगतान के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।


कमलेश कुमारी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा 'बांटो और राज करो' की राजनीति की है। हिमाचल का प्रत्येक व्यक्ति आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि झूठ, बेईमानी और भ्रष्टाचार की हदें पार करने वाली इस सरकार को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और समय आने पर हर झूठ का करारा जवाब देगी।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता