ककरोहल गांव वालो ने सौंपा बीडीओ भोरंज को ज्ञापन
ककरोहल गांव वालो ने सौंपा बीडीओ भोरंज को ज्ञापन
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshआज भोरंज उपलंडल में ककरोहल गांव के लोगों ने बीडीओ भोरंज को ज्ञापन सौंपा। इसमें इन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के नोटिफिकेशन न० PCH-A (1) 3/2024-6990-96 तिथि 28.02.2026 के अनुसार नई पंचायत जोल कोहटा, तह० भोरंज, जिला हमीरपुर हि० प्र० बनाई गई है जिसमें हमारे गाँव ककरोहल वार्ड न० 5 को ग्राम पंचायत गरसाहड़ से हटा कर इस नई पंचायत में गाँववासियों की सहमति के बिना शामिल कर दिया गया है जो कि भगौलिक और व्यवहारिक दृष्टि से गांव ककरोहल के निवासियों को सुविधाजनक नहीं है। इस विषय को लेकर सभी गाँव वासियों ने दिनांक 05.12.2024 को संयुक्त प्रस्ताव प्रधान ग्राम पंचायत गरसाहड़ को भेजा था जिसकी प्रतिलिपी आपके कार्यालय में भेजी थी जिसमें लिखा गया था कि हमारी वर्तमान पंचायत गरसाहड़ की दूरी हमारे गाँव से लगभग 1 किलोमीटर है जबकि नवगठित बनने वाली पंचायत जोल कोहटा हमारे गाँव से लगभग 3 किलीमीटर दूर है और वहाँ जाने के लिए त्रिलोकपुर जंगल से होकर जाना पड़ता है। जंगल का रास्ता बहुत ही सुनसान व खतरनाक है जहाँ पर बंदर तेदुआ आदि जानवरों के हमले का भी खतरा रहता है। हमारे गाँव की माताओं, बहनों को अकेले जाना भी बड़ा मुश्किल होगा इसके साथ ही पुरानी पंचायत के क्षत्र में भरेड़ी बाजार अस्पताल, बैंक, डाकघर व स्कूल जैसी सुविधाएं हैं।
इससे पहले भी हमारी पंचायत को वर्ष 2005-6 में पपलाह पंचायत से अलग करके गरसाहड़ पंचायत में मिला दिया था और अब दोबारा 2026 में ग्रामवासियों की सहमति के बिना व उन्हें बिना पूछे नई बन्ने वाली पंचायत जोल कोहटा में शामिल किया जा रहा है।
अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि इन सब हालातों को देखते हुए हमें अपनी पुरानी पंचायत गरसाहड़ में ही रहने दिया जाए। आपकी महान् कृपा होगी।

Comments
Post a Comment