बैलग गांव में सूखे नलों को 10 दिनों के बाद आएगा पानी

 बैलग गांव में सूखे नलों को 10 दिनों के बाद आएगा पानी।

सड़क खुदाई के कारण नलों में पानी न आने से परेशान है बैलगवासी


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

जाहू से हमीरपुर वाया बस्सी सड़क के विस्तारीकरण के कारण की गई खुदाई से बैलग चौक में भण्डारण टैंक को जोड़ने वाली मेन पाइन लाइन टूटने के बैलग गांव के नल 10 दिनों से सूखे पड़े हुए है। इससे ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जल शक्ति विभाग उप मंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाली पलपल पंचायत के बैलग गांव में करीब 50 घर हैं और सभी घरों में नल लगे हुए हैं। गांव के सभी नलों को भोरंज विश्राम गृह के साथ बने भण्डारण टैंक से जोड़ा गया है लेकिन सड़क के विस्तारीकरण के लिए की गई खुदाई से मेन पाइप लाइन टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पानी की सप्लाई पूरी तरह से पिछले 10 दिनों से बंद रही। ग्रामीणों की बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को पाइप लाइन जोड़ने का कार्य शुरू किया है। इसे पूरा करके पानी की सप्लाई भण्डारण टैंक की जाएगी। इससे आज बुधवार को बैलग गांव के ग्रामीणों को पानी की सप्लाई मिलेगी तथा पेयजल संकट की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

.........क्या कहते हैं सहायक अभियंता भोरंज।

जल शक्ति विभाग उप मंडल भोरंज के सहायक अभियंत संतोष कुमार का कहना है कि सड़क की खुदाई के कारण पाइप के टूटने से पानी की समस्या हुई है। विभागीय कर्मचारी पाइप लाइन को जोड़ने में लगे हुए है। आज टैंक को भर कर पानी की सप्लाई गांव को दे दी जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता