बीजेपी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आयोजन
बीजेपी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आयोजन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
भारतीय जनता पार्टी भोरंज मंडल द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया इस अवसर पर अलग अलग विषयों के ऊपर सत्र रखें गए प्रथम सत्र को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी व हमीरपुर जिला के सह प्रभारी प्रियव्रत शर्मा ने संबोधित किया उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास के ऊपर विस्तार से बताया और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया द्वितीय सत्र को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र सिंह राणा जी ने सोशल मीडिया और नमो ऐप और सरल ऐप के ऊपर विस्तार से बताया इनके साथ भारतीय जनता पार्टी आइटी सेल के सह संयोजक प्रदेश जग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया के बारे जानकारी दी
तृतीय सत्र को भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर जिला महामंत्री अजय रिंटू ने बूथ प्रबंधन के ऊपर विस्तार से चर्चा की
चतुर्थ सत्र को श्री बलदेव धीमान जी ने वैचारिक अधिष्ठान के ऊपर विस्तार से बताया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संदेश था कि भारतीय संस्कृति की नींव पर एक मजबूत और समृद्ध भारतीय राष्ट्र का निर्माण किया जाए।
सभी वक्ताओं ने कहा के यह अभियान संगठन को वैचारिक रूप से और अधिक सशक्त करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण है इस अवसर पर पूर्व विधायक भोरंज श्रीमती कमलेश कुमारी,मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर,मंडल उपाध्यक्ष विनोद सोनी, प्रदेश वरिष्ठ नागरिक जन के संयोजक देशराज शर्मा जी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विजय बहल,मंडल महामंत्री अजय शर्मा, परवीन,जिला सचिव पंकज शर्मा, मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर व सभी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment