हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने 'हिमकेयर' और 'सहारा' योजनाओं से वंचित कर गरीबों से किया कुठाराघात : कमलेश कुमारी

 हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने 'हिमकेयर' और 'सहारा' योजनाओं से वंचित कर गरीबों से किया कुठाराघात : कमलेश कुमारी


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री (महिला मोर्चा) एवं भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे "गरीब विरोधी" करार दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित कर प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों के साथ घोर अन्याय किया है।

श्रीमती कमलेश कुमारी ने जारी एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने 'हिमकेयर' योजना के माध्यम से प्रदेश के उन परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी थी, जो आयुष्मान भारत योजना के दायरे में नहीं आते थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डालकर गरीब जनता को बीमारी के समय लाचार छोड़ दिया है।

कमलेश कुमारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं आम जनता, विशेषकर गरीब परिवारों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच मिला है।

प्रदेश में इन दोनों जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लगभग 11 लाख परिवार पंजीकृत हैं।अब तक हिमाचल प्रदेश में लगभग 5 लाख लोगों को इन योजनाओं के माध्यम से मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त हो चुकी है।

 उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के समय गरीब परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में ये योजनाएं वरदान बनकर आई हैं।

कमलेश कुमारी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत और हिमाचल में भाजपा सरकार जयराम ठाकुर द्वारा शुरू की गई हिमकेयर योजना ने यह सुनिश्चित किया है कि धन के अभाव में किसी भी गरीब व्यक्ति का इलाज न रुके। यह अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।


उन्होंने आगे कहा कि न केवल हिमकेयर, बल्कि 'सहारा' योजना, जिसके तहत कैंसर, पैरालिसिस और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक संबल देने के लिए 3000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे, उसे भी इस सरकार ने ठंडे वस्ते में डाल दिया है।

इलाज के अभाव में प्रदेश का गरीब तबका दर-दर भटकने को मजबूर है।जनहित की योजनाओं को राजनीतिक द्वेष के चलते बंद करना प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।

कमलेश कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों को तुरंत बदले और इन योजनाओं को फिर से बहाल करे।

कमलेश कुमारी ने तंज कसते हुए कहा कि खुद को "व्यवस्था परिवर्तन" की सरकार कहने वाली कांग्रेस ने वास्तव में गरीबों की सुविधाओं को छीनने का काम किया है। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश के लाखों लाभार्थियों के हितों को देखते हुए हिमकेयर और सहारा योजना को अविलंब सुचारू रूप से शुरू किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता