सोशल मीडिया संयोजक रजत ने की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा - Him View
सोशल मीडिया संयोजक रजत ने की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा
Him View
सोशल मीडिया संयोजक रजत ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए, 12 लोगों की कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें दो सहसंयोजक बनाए गए हैं जिनके नाम अजय संधू व अनीश शर्मा हैं। अजय संधू मूलतह पलासी गांव के रहने वाले हैं व अनीश शर्मा गांव ककरोट के रहने वाले हैं। कार्यकारिणी में एक सयोंजक, दो सहसंयोजक व 9 सदस्य बनाए गए हैं, जिसमें आदर्श कालिया गांव बडीयाना,अभिषेक शर्मा गांव कक्कड़, पंकज कुमार गांव गडोला, विकास कुमार ठाकुर गांव बस्सी, राहुल शर्मा गांव कक्कड़, आशीष ठाकुर गांव रोहीं,विजय कुमार गांव कटोह, प्रवेश ठाकर वह सतीश शर्मा गाँव महल 9 सदस्यों की घोषणा की गई।
सोशल मीडिया संयोजक रजत ने कहा कि सोशल मीडिया टीम मंडल भोरंज इससे पहले भी कांग्रेस सरकार व कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटीयों पर आवाज उठाती रही है। आने वाले समय में भी सोशल मीडिया के माध्यम से भोरंज मंडल की सोशल मीडिया टीम कांग्रेस के झूठे वायदों तथा गारंटीयों का जोर शोर से विरोध करेगी।
साथ मंडल संयोजक रजत ने कहा की 2024 के होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार करते हुए हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रचार व प्रसार किया जाएगा और केंद्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत कर देश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जी जान से मंडल सोशल मीडिया की टीम काम करेगी।




Comments
Post a Comment