भाजपा भोरंज IT cell की कार्यकारणी हुई गठित। बेसरू राम बने संयोजक व भूपेंद्र सिंह बने सह संयोजक - Him View
भाजपा भोरंज IT cell की कार्यकारणी हुई गठित। बेसरू राम बने संयोजक व भूपेंद्र सिंह बने सह संयोजक।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
भोरंज भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने आज भोरंज में प्रेस वार्ता करके भोरंज भाजपा के IT cell की नई कार्यकारणी गठित करके घोषित कर दी है
जिसमें बेशरू राम गांव साई दा घाट भुक्कड़ को संयोजक के पद पर , भूपेंद्र सिंह गांव टिक्करी मिन्हासा को सह संयोजक , कमलजीत गांव भदरोड़ी लदरौर को IT सदस्य, पंकज धीमान कडोहता को IT सदस्य , अश्विनी कोट लांगसा को IT सदस्य, शशि कुमार बैलग को IT सदस्य व सुमित सोनी भरेड़ी को IT cell सदस्य के रूप में नियुक किया गया।
जानकारी देते हुए भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं व भाजपा भोरंज के महामंत्री विपिन अग्निहोत्री , महामंत्री अजय शर्मा के साथ बैठकर विस्तार से चर्चा करने के बाद सभी के सुझावों से इस कार्यकारणी में ऊर्जावान IT के क्षेत्र में प्रशिक्षित 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। अशोक ठाकुर ने नई टीम को नए दायित्व की बधाई देते बताया कि नई टीम के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी जिसमें पार्टी के आगामी पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यों पर कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस मौके पर भोरंज भाजपा अध्यक्ष अशोक ठाकुर , महामंत्री विपिन अग्निहोत्री , महामंत्री अजय शर्मा व मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment