देश की राजधानी में कर्तव्यपथ पर मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोरंज से 30 युवा हुए रवाना - Him View
देश की राजधानी में कर्तव्यपथ पर मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोरंज से 30 युवा हुए रवाना।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कर्तव्यपथ पर होने वाले मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के लिए भोरंज से 30 युवा आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। इन 30 युवाओं को आज भोरंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए अशोक ठाकुर ने बताया कि यह एक एतिहासिक कार्यक्रम है जिसमें पूरे देश भर से युवा प्रधानमंत्री जी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और देश के हर कोने से एकत्रित की गई मिट्टी के अमृत कलश सहित कर्तव्य पथ पर देश के युवा प्रधानमंत्री जी के साथ मिलकर इस मिट्टी को अमृत उद्यान के लिए सौंपेंगे। इस अवसर पर उनके साथ महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिता गथानिया जी, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा कंवर, मोनिका जी मंडल कार्यकरणी सदस्य, कैप्टन हिटलर जी बूथ अध्यक्ष ,वीरेंद्र डोगरा मंडल कार्यकरणी सदस्य, मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप , मंडल महामंत्री अरुण इत्यादि उपस्थित रहे।





Comments
Post a Comment