बाल विकास परियोजना कार्यालय भोरंज के अंतर्गत भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पद। 22 नवंबर तक करें आवेदन - Him View
बाल विकास परियोजना कार्यालय भोरंज के अंतर्गत भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पद। 22 नवंबर तक करें आवेदन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
भोरंज उपमंडल के कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं व कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज ने आदेश जारी करते हर बताया की इसमें इच्छुक स्थानीय महिलाएं सादे कागज पर आवेदन कर सकती है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रतिमाह सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित दर पर मानदेय देय होगा। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र कक्कड़ - 1 और कनकरी में आगनवाड़ी कार्यकर्ता और ठारा, मनोह , मुंडखर तुलसी - 1, सम्मू - 2, सदरयान , तरकवाडी , जाड़ , साहरवी, रमेहड़ा, गरसाढ़ - 1 में आगनवाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।
इच्छुक महिलाएं 22 नवंबर शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा दस्तावेजों के सत्यापन व चयन की प्रक्रिया 2 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे उपमंडल अधिकारी भोरंज के कार्यालय कक्ष में निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु आवेदन की अंतिम तिथि के दिन 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक न हो। अभ्यर्थी संबंधित आगनवाड़ी केंद्र के संग्रहण क्षेत्र का निवासी हो व उसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक न हो।





Comments
Post a Comment