भरेड़ी में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल एवं गरीब दास फाउंडेशन द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

भरेड़ी में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल एवं गरीब दास फाउंडेशन द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल एवं गरीब दास फाउंडेशन द्वारा, होली बेसिल हॉस्पिटल मोहाली तथा भानु हॉस्पिटल मंडी के सहयोग से आज भरेड़ी में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, बाल रोग, ईएनटी, फिजियोथेरेपी एवं नेत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के अंतर्गत मरीजों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर गरीब दास फाउंडेशन, भारतीय युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल एवं होली बेसिल हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से हेल्थ कार्ड का शुभारंभ भी किया गया। इस हेल्थ कार्ड के माध्यम से मरीजों को होली बेसिल हॉस्पिटल की ओपीडी, आईपीडी एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में एसडीएम श्री शशी पाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एच.एम. ज्योतिष, सह-प्रभारी, भारतीय युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त अब्दुल खालिक, प्रभारी भारतीय युवा कांग्रेस हमीरपुर तथा अभिषेक, अध्यक्ष, ब्लॉक युवा कांग्रेस भोरंज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
गरीब दास फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री देव राज ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी चिकित्सा शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

भारतीय युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एवं गरीब दास फाउंडेशन के निदेशक डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना डॉक्टर सेल और फाउंडेशन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज के शिविर में लोगों की भारी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने होली बेसिल हॉस्पिटल, भानु हॉस्पिटल, सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय प्रशासन का सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता