भारी बारिश और तेज तूफान से पशुशालाएं क्षतिग्रस्त, पंचायत प्रधान ने प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत

भारी बारिश और तेज तूफान से पशुशालाएं क्षतिग्रस्त, पंचायत प्रधान ने प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
क्षेत्र में हुई भारी बारिश और तेज तूफान के कारण ग्राम बलोर, डाकघर एवं तहसील भोरंज के निवासी अनिल राणा एवं सुरेश राणा की दो अलग-अलग पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। इस प्राकृतिक आपदा में दोनों परिवारों को मिलाकर लगभग 2 से 3 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासां के प्रधान मान चंद कालिया प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की तथा उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही पंचायत के अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा कर जरूरतमंद परिवारों को राहत उपलब्ध कराई और सभी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
प्रधान मान चंद कालिया ने प्रशासन से भी आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा एवं राहत प्रदान की जाए, ताकि वे जल्द से जल्द अपनी क्षतिग्रस्त पशुशालाओं का पुनर्निर्माण कर सकें।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता