महल पंचायत में समाज सेवा की अनूठी पहल, 4 नई बेंच आम जनता को समर्पित

महल पंचायत में समाज सेवा की अनूठी पहल, 4 नई बेंच आम जनता को समर्पित
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
आस्था मनोरंजन एवं प्रेरक समूह, युवा कला मंडल भ्याड़ एवं प्रगतिशील मंच द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से निरंतर किए जा रहे जनहित कार्यों की कड़ी में दिनांक 12 जुलाई, 2026 को महल पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 4 नई बेंच स्थापित कर आम जनता को समर्पित की गईं।
इन बेंचों की स्थापना समूह के सदस्यों द्वारा अपनी मेहनत की नेक कमाई से की गई है, ताकि आने-जाने वाले बुजुर्गों, माताओं, बहनों, विद्यार्थियों एवं अन्य राहगीरों को बैठकर विश्राम करने की सुविधा मिल सके।
इस पहल के साथ अब तक इन संस्थाओं द्वारा कुल 11 बेंच समाज को समर्पित की जा चुकी हैं। यह केवल बैठने की व्यवस्था नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी और युवाओं की एकजुटता का जीवंत प्रतीक हैं।
संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज का वास्तविक विकास केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से संभव है। जब युवा समाजहित के कार्यों में आगे आते हैं, तो सकारात्मक परिवर्तन स्वतः दिखाई देने लगता है। वास्तविक बदलाव धरातल पर किए गए कार्यों से आता है, केवल सोशल मीडिया पर चर्चा करने से नहीं।
इस अवसर पर सभी सहयोगी साथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया कि वे समाजहित के ऐसे कार्यों में अपना सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करें, युवाओं का मनोबल बढ़ाएं तथा अपने गांव, क्षेत्र और समाज को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधाजनक बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता