शिव मंदिर बधानी में महिला मण्डल द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

शिव मंदिर बधानी में महिला मण्डल द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
बधानी, हमीरपुर। ग्राम पंचायत बधानी के अंतर्गत स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आज महिला मण्डल बधानी द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला मण्डल की सदस्यों ने मंदिर परिसर, आसपास की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बधानी के प्रधान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिला मण्डल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है तथा ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और समय-समय पर ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता