चतरौट में एक्स-रे शिविर आयोजित, 120 लोगों की हुई जांच
चतरौट में एक्स-रे शिविर आयोजित, 120 लोगों की हुई जांच
आज ग्राम चतरौट में टी.बी. की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम के उद्देश्य से निःशुल्क डिजिटल चेस्ट एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बी.एम.ओ. डॉ. ललित कालिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान ग्रामीणों के चेस्ट एक्स-रे किए गए, जिनमें किसी भी व्यक्ति में टी.बी. से संबंधित संदिग्ध लक्षण नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टी.बी. के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच एवं उपचार का महत्व भी बताया।
इस शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम के नीरज कुमार, नम्रता कुमारी, ईश्वर दास, रवि कुमार तथा आशा कार्यकर्ता हेमलता, मीना, रीमा, सुमन देवी, बबली एवं नीलम शर्मा ने सराहनीय योगदान दिया।
इस शिविर में उपप्रधान सुरेंद्र भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और इनके साथ वार्ड सदस्य प्रकाश चन्द ने भी बड़ चढ़कर भाग लिया।
Comments
Post a Comment