भोरंज में '12 साल बेमिसाल, एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने किया पौधारोपण

भोरंज में '12 साल बेमिसाल, एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने किया पौधारोपण
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
भोरंज: भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम केंद्रों में '12 साल बेमिसाल, एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में भोरंज की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (महिला मोर्चा) कमलेश कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रमों की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने की।
इस विशेष अभियान के तहत कमलेश कुमारी ने ग्राम केंद्र खुथड़ी, कड़ोहता और मुंडखर में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने आयोजित जनसभाओं को भी संबोधित किया।
मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल; अंत्योदय का सपना हुआ साकार
सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों व जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। आज केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति (पंक्ति के अंतिम व्यक्ति) की चिंता कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जो 'अंत्योदय' का सपना था, उसे आज नरेंद्र मोदी जी ने अपनी जन-हितैषी योजनाओं के जरिए पूरी तरह सच कर दिखाया है।"
कमलेश कुमारी ने केंद्र सरकार की ऐतिहासिक योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि कैसे ये नीतियां सीधे जनता को लाभ पहुंचा रही हैं,आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना, जिसके तहत हर गरीब परिवार को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है,प्रधानमंत्री आवास योजना हर गरीब और बेघर परिवार को अपना पक्का मकान देने के संकल्प के साथ करोड़ों परिवारों को सम्मानजनक छत दी गई है,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देश के अन्नदाताओं को आर्थिक संबल देने के लिए सीधे उनके खातों में सालाना ₹6,000 की सम्मान राशि भेजी जा रही है। जल जीवन मिशन 'हर घर नल से जल' अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है ताकि लोगों को पानी के लिए दूर न जाना पड़े।
इस अभियान और जनसभाओं के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा मंडल के महामंत्री अजय शर्मा, प्रवीन ठाकुर, सुभाष सोनी, पंकज शर्मा, पूजा ठाकुर, अजय कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, राजकुमार, अच्युत सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व स्थानीय प्रबुद्ध जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता