करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया "Millets Café & Restaurant" का शुभारंभ
करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया "Millets Café & Restaurant" का शुभारंभ
भोरंज उपमंडल के मनोह में Millets Café & Restaurant का भव्य शुभारंभ किया गया। रेस्टोरेंट के संचालक सौरभ शर्मा एवं अजय संधू हैं। इस अवसर पर करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में रिबन काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में डॉक्टर संजीव शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज (मिलेट्स) स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं तथा आज के समय में लोगों को पौष्टिक एवं पारंपरिक भोजन अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने की यह पहल न केवल स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देगी, बल्कि किसानों, पर्यटन और स्वरोजगार को भी नई दिशा प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार गुलशन संधू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रेस्टोरेंट के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर कर्नल अशोक वर्मा, टिक्करी मिन्हासा पंचायत के प्रधान मान चंद कालिया, कड़ोहता पंचायत के प्रधान काकू, ओम प्रकाश, मुंडखर आश्रम से बाबा प्रकाशानंद पुरी महाराज जी, मुंडखर पंचायत के उपप्रधान के.पी. ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रेस्टोरेंट के संचालक सौरभ शर्मा एवं अजय संधू ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को हिमाचल की समृद्ध खाद्य परंपरा से जोड़ना, पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराना तथा स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Comments
Post a Comment