संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर कलश वंदन यात्रा में सहभागिता हेतु काशी पहुंची भाजपा की प्रदेश टोली

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर कलश वंदन यात्रा में सहभागिता हेतु काशी पहुंची भाजपा की प्रदेश टोली
Him View
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कलश वंदन यात्रा में सहभागिता हेतु भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश की 16 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय टोली पवित्र नगरी काशी (वाराणसी) पहुँची।

गुरु रविदास जी की 650वी जयंती के उपलक्ष्य में इस कलश वंदन यात्रा के सदस्य पूर्व मंत्री डॉ राजीव सहजल तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान की ने बताया कि यह यात्रा गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक समरसता, मानवता और आध्यात्मिक चेतना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। 
हिमाचल प्रदेश से पहुँची भाजपा की यह टोली कलश वंदन यात्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर गुरु रविदास जी के आदर्शों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करेगी।

भाजपा टोली के सदस्य ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर से श्रद्धालुओं और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधिमंडल काशी में एकत्रित होकर गुरु रविदास जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह कलश वंदन यात्रा 2 अगस्त को प्रदेश में पहुँचने के बाद जिला केंद्रों में और उसके बाद मंडलों में जाएगी तथा उसके बाद बूथ पर जाकर इस मिट्टी से रविदास जी के मंदिर या किसी धार्मिक स्थल पर पौधा रोपण के कार्यक्रम होंगे। 

भाजपा की इस टोली में भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्या प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा सभी प्रकोष्ठों के संयोजक पुरषोत्तम गुलेरिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ डेजी ठाकुर, महामंत्री पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अजय कबीर, उपाध्यक्ष चेत राम, सचिव अजय चौहान, पवन जस्सी, प्रवक्ता अभिषेक इंदौरिया, ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश सचिव पवन चौधरी, सोलन भाजपा जिला के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मोर्चा मंडल महामंत्री राम कुमार सहित अन्य मोर्चों के पदाधिकारी भी शामिल हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता