वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, भोरंज न्यायालय में स्थायी न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति से क्षेत्र को बड़ी सौगात : बलदेव जसवाल

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, भोरंज न्यायालय में स्थायी न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति से क्षेत्र को बड़ी सौगात : बलदेव जसवाल
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
बार एसोसिएशन, भोरंज के अध्यक्ष बलदेव जसवाल ने भोरंज न्यायालय में स्थायी न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। उन्होंने इसे भोरंज उपमंडल के अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
बलदेव जसवाल ने कहा कि इस मांग को पूरा करवाने के लिए बार एसोसिएशन ने पिछले कई वर्षों से निरंतर प्रयास किए। समय-समय पर माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायपालिका के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया। हाल ही में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय श्री न्यायमूर्ति बिपिन चंदर नेगी, प्रशासनिक न्यायाधीश, जिला हमीरपुर से भेंट कर भोरंज न्यायालय में स्थायी न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रतिनिधित्व सौंपा था। माननीय प्रशासनिक न्यायाधीश ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया था।
उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों की वर्षों की मेहनत, एकजुटता और निरंतर प्रयास हैं। यह केवल बार एसोसिएशन की सफलता नहीं, बल्कि पूरे भोरंज क्षेत्र की जनता की जीत है।
बलदेव जसवाल ने कहा कि स्थायी न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति से अब न्यायालय का नियमित संचालन सुनिश्चित होगा तथा अधिवक्ताओं और वादकारियों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी न्यायिक सेवाएं प्राप्त होंगी। इससे न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास और सुदृढ़ होगा।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय उच्च न्यायालय, हिमाचल प्रदेश, माननीय श्री न्यायमूर्ति बिपिन चंदर नेगी, प्रशासनिक न्यायाधीश, तथा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हमीरपुर का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का सहयोग एवं विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में भी बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं एवं आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ उठाती रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता