भरेड़ी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

भरेड़ी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
भरेड़ी में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 51 यूनिट रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन हमीरपुर ब्लड डोनर टीम द्वारा किया गया, जबकि गरीब दास फाउंडेशन (GD Foundation) ने भी इस सामाजिक अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर यह संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। आयोजकों ने बताया कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

इस अवसर पर आशीष, दीपक, दिनेश सिंह पटियाल, संतोष सहित अनेक स्वयंसेवक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। गरीब दास फाउंडेशन के चेयरमैन देव राज ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम मानवता की सेवा है और रक्तदान इसका श्रेष्ठ उदाहरण है।

शिविर को सफल बनाने में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता