तरक्बाड़ी में 'माय भारत युवा पोर्टल' पर युवाओं का पंजीकरण अभियान आयोजित
तरक्बाड़ी में 'माय भारत युवा पोर्टल' पर युवाओं का पंजीकरण अभियान आयोजित
नोडल युवक मण्डल बधानी के प्रधान एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित राज कुमार द्वारा आज स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तरक्बाड़ी में माय भारत युवा पोर्टल पर युवाओं का पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया। राज कुमार ने युवाओं को माय भारत पोर्टल के उद्देश्य, विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवा गतिविधियों, कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 'माय भारत' युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, सामाजिक कार्यों से जुड़ने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का एक प्रभावी मंच प्रदान करता है। उन्होंने सभी युवाओं से इस पोर्टल से जुड़कर उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
कॉलेज प्रशासन ने इस जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार व शारीरिक शिक्षक अरूण शर्मा मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment