एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जलाहू मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जलाहू मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम केंद्र तरकवाड़ी द्वारा जलाहू मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में देवराज शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राज कुमार ने कार्यक्रम प्रभारी के रूप में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, डॉ. अनिल धीमान, अशोक ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, मातृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता