घुमारली में एक्स-रे शिविर आयोजित, 120 लोगों की हुई जांच

घुमारली में एक्स-रे शिविर आयोजित, 120 लोगों की हुई जांच
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
 आज ग्राम घुमारली में टी.बी. की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम के उद्देश्य से निःशुल्क डिजिटल चेस्ट एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बी.एम.ओ. डॉ. ललित कालिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान ग्रामीणों के चेस्ट एक्स-रे किए गए, जिनमें किसी भी व्यक्ति में टी.बी. से संबंधित संदिग्ध लक्षण नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टी.बी. के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच एवं उपचार का महत्व भी बताया।
इस शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम के नीरज कुमार, नम्रता कुमारी, ईश्वर दास, रवि कुमार तथा आशा कार्यकर्ता हेमलता, मीना, रीमा, सुमन देवी, बबली एवं नीलम शर्मा ने सराहनीय योगदान दिया।

शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि 104 वर्षीय वृद्धा कृष्णा देवी ने भी अपना चेस्ट एक्स-रे करवाकर अन्य लोगों को स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेकर अपने चेस्ट एक्स-रे करवाए।शिविर में कुल 120 लाभार्थियों की जांच की गई।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता