ग्राम पंचायत कंजियान की प्रधान रजनी कौशल ने प्रवासी मजदूरों एवं फेरी वालों के पंजीकरण को लेकर जारी किए सख्त निर्देश
ग्राम पंचायत कंजियान की प्रधान रजनी कौशल ने प्रवासी मजदूरों एवं फेरी वालों के पंजीकरण को लेकर जारी किए सख्त निर्देश
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
ग्राम पंचायत कंजियान की प्रधान रजनी कौशल ने पंचायत क्षेत्र के सभी मकान मालिकों एवं स्थानीय नागरिकों को सूचित करते हुए कहा है कि पंचायत क्षेत्र में किराए पर रह रहे सभी प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण अनिवार्य है। इस संबंध में सभी मकान मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां निवास कर रहे प्रत्येक किराएदार प्रवासी मजदूर को आगामी 10 दिनों के भीतर ग्राम पंचायत कंजियान कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करवाने के लिए सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ संबंधित प्रवासी मजदूरों को पुलिस थाना भोरंज में भी अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
प्रधान रजनी कौशल ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद यदि कोई भी प्रवासी मजदूर बिना पंजीकरण के पंचायत क्षेत्र में किराए पर निवास करता हुआ पाया जाता है, तो संबंधित मकान मालिक एवं किराएदार दोनों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आने वाले सभी फेरी वालों (घूम-घूमकर सामान बेचने वाले व्यक्तियों) को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राम पंचायत कंजियान में अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। बिना पंजीकरण के किसी भी फेरी वाले को पंचायत क्षेत्र के गांवों में व्यापार अथवा आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रधान ने पंचायत क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें तथा यदि कोई संदिग्ध अथवा बिना पंजीकरण के किराएदार या फेरी वाला दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत ग्राम पंचायत अथवा पुलिस प्रशासन को दें, ताकि पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
Comments
Post a Comment