भरेडी में वॉलीबॉल छात्रावास के लिए पद सृजन का निर्णय ऐतिहासिक, तरुण बन्याल ने मुख्यमंत्री सुक्खू और विधायक सुरेश कुमार का जताया आभार
भरेडी में वॉलीबॉल छात्रावास के लिए पद सृजन का निर्णय ऐतिहासिक, तरुण बन्याल ने मुख्यमंत्री सुक्खू और विधायक सुरेश कुमार का जताया आभार
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
कांग्रेस नेता तरुण बान्याल ने आज हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हमीरपुर जिला के भरेडी (भोरंज) में वॉलीबॉल खेल छात्रावास के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न श्रेणियों के चार नए पदों को सृजित करने और उन्हें भरने की मंजूरी देने के निर्णय का पुरजोर स्वागत किया है।
तरुण बन्याल ने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ विधायक सुरेश कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल भोरंज क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।
प्रेस को जारी बयान में तरुण बन्याल ने कहा कि भोरंज के युवाओं में वॉलीबॉल के प्रति जबरदस्त उत्साह है। भरेडी में खेल छात्रावास के लिए पदों की मंजूरी मिलने से अब स्थानीय प्रतिभाओं को घर के पास ही बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री जी ने एक बार फिर साबित किया है कि उनकी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।"
उन्होंने आगे कहा कि विधायक सुरेश कुमार के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र की जनता की मांग को प्राथमिकता देने के कारण ही आज भोरंज को यह बड़ी सौगात मिली है। इन पदों के भरने से छात्रावास की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी और खिलाड़ियों को पेशेवर कोचिंग मिल सकेगी।
तरुण बन्याल ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भोरंज का यह खेल छात्रावास राज्य और राष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन खिलाड़ी पैदा करेगा, जो प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Comments
Post a Comment