ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने की जरूरत : राजीव राणा


ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने की जरूरत : राजीव राणा


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बधानी के दलालड़ में लखदाता दंगल कमेटी द्वारा आयोजित विशाल दंगल में बतौर अतिथि हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजीव राणा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शक व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

राजीव राणा ने उपस्थित सैकड़ों जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने की आज सबसे अधिक आवश्यकता है। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि अनुशासन, भाईचारे और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से हमारी संस्कृति जीवित रहती है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।

इस अवसर पर अतिथि राजीव राणा द्वारा दंगल में जीत हासिल करने वाले पहलवानों को गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने लखदाता दंगल कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों व समाजसेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दंगल कमेटी के लांस नायक अश्वनी ठाकुर, सूबेदार कश्मीर सिंह, सेवानिवृत्त प्रकाश चंद, मल्ली रतन चंद, सुनील ठाकुर, सतीश ठाकुर, राकेश ठाकुर, प्रताप चंद, लेख राज, सुरजीत, भूमि चंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में राजीव राणा ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता