राजन कपिल बने हिमाचल प्रदेश व्यापारी वेलफ़ेयर बोर्ड के डायरेक्टर
राजन कपिल बने हिमाचल प्रदेश व्यापारी वेलफ़ेयर बोर्ड के डायरेक्टर
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
जाहू,30 जनवरी हिमाचल प्रदेश व्यापारी वेलफ़ेयर बोर्ड के डायरेक्टर पद पर राजन कपिल की नियुक्ति की गई है। राजन कपिल जिला हमीरपुर के जाहू के निवासी हैं उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी की लहर है। राजन कपिल लंबे समय से व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और व्यापारी हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
राजन कपिल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
स्थानीय व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने राजन कपिल को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापारी वर्ग को और मजबूती मिलेगी।

Comments
Post a Comment