एक महीने के लिए बंद होगी बस्सी से भयाड सड़क
एक महीने के लिए बंद होगी बस्सी से भयाड सड़क
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
उपमंडल भोरंज में बस्सी-भयाड सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 07 जनवरी से 6 फरवरी तक बंद कर दी गई है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि बस्सी से भयाड सड़क वाया भोरंज के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूर्ण करवाने के लिए उक्त सड़क पर यातायात 6 फरवरी तक बंद किया गया है। बस्सी से भयाड वाया भोरंज सड़क पर कुछ जगहों पर खराब है जिसमें पेवर ब्लॉक डाले जाएंगे। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बस्सी से भयाड वाया तरकवाडी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment