70 लाख रूपए की लगात से बना चंबोह में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन

 70 लाख रूपए की लगात से बना चंबोह में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन।

डेढ़ साल पहले भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने किया है नए स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास।

लोक निर्माण जल्द करवाएगा नए भवन का उद्घाटन और जनता को होगा समर्पित।


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

उप मंडल भोरंज के चंबोह में दो मंजिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन लोक निर्माण विभाग ने रिकार्ड समय में तैयार कर दिया है। नए भवन के निर्माण पर करीब 70 लाख रूपए खर्च किए गए है । भवन में चिकित्सक, अन्य कर्मचारियों और रोगियों के लिए तमामा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।  

लोक निर्माण विभाग समीरपुर उप मंडल के अनुभाग अवाहदेवी के अधीन निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन चंबोह में उपरी मंजिल में चिकित्सक के दो बैड रूम, एक सिटिंग कम ड्राईंग रूम, किचन, शौचालय व बाथरूम की सुविधा तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त फार्मासिस्ट के लिए दो कमरे, एक बैड़ रूम, एक बैठने का कमरा, कीचन, शौचालय और बाथरूम की सुविधा तैयार की गई है। निचली मंजिल में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, डिस्पेंसरी के लिए एक-एक कमरा व रोगियों की सुविधा के लिए एक बड़े हाल की व्यवस्था की गई है। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाली रोगियों के लिए दो-दो शौचालय व बाथरूम तथा एक वेटिंग रूम का भी निर्माण किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मांग पर भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का षिलान्यास करीब डेढ़ वर्ष पहले चंबोह में किया था तथा वहां पर आयोजित जनसभा में भवन का निर्माण प्राथमिकता से जल्द करवाने की घोषणा भी की थी। घोषणा के अनुरूप लोक निर्माण विभाग ने इस भवन को रिकार्ड समय में पूरा करके उद्घाटन के लिए तैयार कर दिया है और इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। इससे जल्द ही आने वाले समय में चंबोह, कोट लांगसा, डाडू व अन्य पंचायतों के ग्रामीणों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा के नए भवन की सौगात मिलेगी।

...............क्या कहते हैं लोक निर्माण विभाग अवाहदेवी के कनिष्ठ अभियंता।

लोक निर्माण विभाग उप मंडल समीरपुर के अधीन आने वाले अनुभाग अवाहदेवी के कनिष्ठ अभियंता राजेश धूमल का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबोह का भवन तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन करवाने के लिए विधायक सुरेश कुमार से मांग की जाएगगी। इस भवन में कर्मचारियों के अलावा रोगियों की सभी सुविधाएं तैयार की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता