कांग्रेस के दुष्प्रचार और छल कपट की राजनीति से रहें सावधान - कमलेश कुमारी

 कांग्रेस के दुष्प्रचार और छल कपट की राजनीति से रहें सावधान - कमलेश कुमारी


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी बूथ नंबर-58 (टिक्करी घुरालां) में जनता के बीच उपस्थित रहीं । 

इस दौरान उन्होंने VB-G RAM G योजना और SIR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्थानीय निवासियों को जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि VB-G Ram G से ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा कामगारों को 100 दिन की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा।

इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान, तकनीकी पारदर्शिता, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण के कार्य, स्थाई परिसंपत्तियों का निर्माण को बल मिलेगा।

VB-G Ram G योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, जल संवर्धन, जल भंडारण,जल स्रोतों का संरक्षण, सिंचाई एवं जीर्णोद्धार,ग्रामीण क्षेत्रो में बुनियादी सुविधाएं,सड़कें, स्कूल,स्वच्छता,आवास निर्माण,

भंडारण केंद्र, मत्स्य पालन,पशुपालन संपत्तियां,कौशल विकास केंद्र,आश्रय स्थल,तटबांध,बाढ़ नियंत्रण कार्य, वन लगाना, वनों को आग से बचाना, स्वयंसहायता समूहों के लिए कार्यस्थल निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।


कमलेश कुमारी ने कहा कांग्रेस सरकार द्वारा बिहार चुनाव से लेकर लगातार SIR पर दुष्ट प्रचार फैलाया जा रहा है। संविधान मतदाता सूची और गहन पुनर निरीक्षण की संपूर्ण जिम्मेदारी चुनाव आयोग को देता है । संविधान के भाग 15 के *अनुच्छेद 324* में चुनाव आयोग का गठन चुनाव आयुक्त की नियुक्तियां लोकसभा से लेकर राष्ट्रपति के चुनाव का संपूर्ण नियंत्रण चुनाव आयोग को सौंपा गया है अनुच्छेद 325* में किसी भी पात्र मतदाता को मतदाता सूची से बाहर नहीं रखा जा सकता । अनुच्छेद 326* गहन पुन:निरीक्षण यानी SIR इसमें मतदाता की पात्रता योग्यता और मतदाता बनने की पूर्णशर्तें निर्धारित की गई है जैसे कि मतदाता भारत का नागरिक होना चाहिए विदेशी नहीं,मतदाता की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए,मानसिक असमर्थता अपराध और भ्रष्टाचार में सम्मिलित होने जैसी परिस्थितियों पर जैसा कि कानून ने समय-समय पर तय किया गया है उनका पालन होना चाहिए।  


कमलेश कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सही मायने में पुश्तैनी वोट चोर है नेहरू को प्रधानमंत्री बनने में वोट चोरी की गई सरदार वल्लभभाई पटेल को 28 वोट और नेहरू को 02 वोट मिलने के उपरांत भी जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया ।

उन्होंने कहा इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा *इंदिरा गांधी* का चुनाव अवैध घोषित करना वोट चोरी कहलाता है । इस अवसर पर टिक्करी घुरालां के बुथ अध्यक्ष अमृतलाल, उप प्रधान कमलेश, तृप्ता देवी,पुष्पा, लीला, प्रेम पाल, बिशन दास व अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे।


कमलेश कुमारी 

पूर्व विधायक भोरंज विधानसभा क्षेत्र।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता