युवा कांग्रेस संगठन को करेगी मजबूत, 'मनरेगा बचाओ अभियान' के जरिए केंद्र की जनविरोधी नीतियों को करेगी बेनकाब : डॉ. आशीष

 युवा कांग्रेस संगठन को करेगी मजबूत, 'मनरेगा बचाओ अभियान' के जरिए केंद्र की जनविरोधी नीतियों को करेगी बेनकाब : डॉ. आशीष


Him View - Shimla Himachal Pradesh 

शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल के प्रदेश चेयरमैन डॉ. आशीष ने कल राजीव भवन, शिमला में आयोजित युवा कांग्रेस की 'प्रदेश कार्य समिति' की राज्य स्तरीय बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।



बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं हिमाचल प्रभारी श्रीमती रजनी पाटिल, सह-प्रभारी विदित चौधरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के अध्यक्ष विनय कुमार, भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं हिमाचल प्रभारी शेष नारायण ओझा, सचिव एवं सह-प्रभारी ज्योतिष तथा हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

डॉ. आशीष ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ युवा कांग्रेस “मनरेगा बचाओ अभियान” शुरू करने जा रही है। इसके तहत ग्रामीण स्तर पर जनता को जागरूक कर एक ठोस रणनीति बनाई गई है। बैठक में युवा कांग्रेस के NOB (National Office Bearers Program) एवं “LEAD WITH CHANGE WITH THE CONSTITUTION” अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। डॉ. आशीष ने कहा कि डॉक्टर सेल युवाओं के स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी समय में संगठन को पंचायत स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ जनता की आवाज़ बनेगी। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हमारा संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा। हम युवाओं को संविधान की रक्षा के लिए संगठित करने का संकल्प ले चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता