कुल्लू ने शिमला व स्पोर्ट्स क्लब बधानी ने सरौन को हराया - Him View

कुल्लू ने शिमला व स्पोर्ट्स क्लब बधानी ने सरौन को हराया।

बधानी में शुरू हुई 28 वीं राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता।

खेलों को राजनीति से दूर रखेगी प्रदेश सरकार।

बधानी में युवाओं  के लिए खुलेगा  जिम तथा स्कूल के छत की होगी मरम्मत।

जाहू,14 जनवरी।





भोरंज उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी में 28वीं राज्य स्तरीय कॉर्नवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसमें कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने अध्यक्ष तथा भोरंज के विधायक सुरेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में 9 जिलों तथा 6 मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स क्लबों के करीब 300 खिलाड़ी व अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ किया गया इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों व हानि जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर हो रही राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा देगी। उन्होंने कोर्फबाल खेल की सराहना करते हुए कहा कि इस खेल में महिला और पुरुष एक साथ खेल कर लिंगानुपात को दूर कर रहे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह हिमाचल प्रदेश के 4 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करके भारतीय टीम को 23 वे रैंकिंग पर पहुंचाया है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इससे जाहिर होता है कि कोर्फबाल खेल तेजी से उभरा है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सत्ता संभालते ही खेलों के प्रति अपना दृष्टिकोण रखा है। प्रदेश सरकार ने सबसे पहले युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा ताकि ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों को सुबह-शाम खेलने की सुविधा मिल सके । इसके अलावा सरकारी नौकरी में खेल को कोटा बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा ।उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि कुछ कुछ खेल संघों का राजनीतिकरण हो चुका है लेकिन वर्तमान सरकार खेल संघों का राजनीतिकरण नहीं होने देगी तथा खेल संघों के साथ अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय के खिलाड़ी जोड़े जाएंगे ताकि अधिक से अधिक खेल प्रतिभाओं को विकसित किया जाए। विधायक सुरेश कुमार ने हमीरपुर और मंडी जिला के मैच को देखा उन्होंने कहा कि वधानी में युवाओं के लिए जिन लगाया जाएगा तथा प्रधान स्कूल के भवन पर छत डाली जाएगी इसके लिए स्कूल प्रशासन प्राक्कलन तैयार करके दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सुख श्रेया कोष का गठन करके बा पुरानी पेंसिल को बहाल करके पहली कैबिनेट में ऐतिहासिक कदम उठाया है इससे लोगों में काफी उत्साह है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक आम आदमी की तरह प्रदेश की सेवा करने के लिए कार्य कर रहे हैं उनके कुशल नेतृत्व में भोरंज विधानसभा क्षेत्र मैं भी एक समान विकास होगा उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों के खाने के लिए ₹21000 देने की घोषणा की। इससे पूर्व कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करके खेल भावना के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बी.आर. सुमन, कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर राष्ट्रीय रेफरी विदेश पालसरा, बालकृष्ण,

जिला हमीरपुर अध्यक्ष पवन रांगड़ा, हमीरपुर महासचिव प्रवीण शर्मा ,शिमला सचिव पवन नेगी बिलासपुर रवि ठाकुर, मंडी देवदत्त प्रेमी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राजीव लाल मैहर,  ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, यू का अध्यक्ष राकेश गोल्डी, अन्य पिछड़ा अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, डॉ दिलीप कुमार विजय डोगरा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा, बधानी पंचायत प्रधान विनोद कुमार, स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य डॉ ओंकार सिंह, भोरंज स्कूल प्रधानाचार्य अनिल डोगरा सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा सुदेश ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।

यह रहे मैच के नतीजे।

…............

राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता में  पहले मैच में स्पोर्ट्स क्लब सरौन ने बधानी को 12-5 से पराजित करके पहली जीत दर्ज की। इसी तरह जिला कुल्लू की टीम ने शिमला जिले की टीम को 5-2 के अंतर से पराजित किया। आरके इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब नवाही ने सोलन को10-2 के अंतर से हराया तथा स्पोर्ट्स क्लब मंडी ने स्पोर्ट्स क्लब सरकाघाट को 5-4 से शिकस्त दी। इसके अलावा सीएमसी भरेड़ी स्पोर्ट्स क्लब ने जिला बिलासपुर की टीम को 5-2 से पराजित करके जीत दर्ज की।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता