सुभाष चंद्र बॉस जी की जयंती के उपलक्ष पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का अयोजन किया गया - Him View


म्त्याना बॉयज ने जीती स्वामी विवेकानद बास्केटबॉल प्रतियोगिता


सुभाष चंद्र बॉस जी की जयंती के उपलक्ष पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का अयोजन किया गया


Him View 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई द्वारा 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में शुरु की गई स्वामी विवेकानंद बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आज सफल समापन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री अनिल जी उपस्थित रहे।  

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई द्वारा शुरू की गई दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया । जिसमें मत्याना बॉयज एक शानदार मैच खेलते हुए प्रतियोगिता को अपने नाम किया। 

आज खेले गए मैच में से पहला सेमीफाइनल "बैकयार्ड हूपर्स" और "डिमनस" के बीच हुआ जिसमे बैकयार्ड हूपर्स ने डिमनस को 2 अंक से हराया। दूसरा सेमीफ़ाइनल मत्यान बॉयज और स्टोन के बिच हुआ जिसमें मत्याना बॉयज ने 5 अंक से जीत हासिल की। 

बैकयार्ड हूपर्स और मत्यना फाइनल में पहुंची इस प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला 12:00 बजे शुरू हुआ जो कि बैकयार्ड हूपर्स और मत्याना बॉयज के बीच हुआ।जिसमें मत्याना बॉयज ने खेल का रुख एक तरफ पलटते हुए बैकयार्ड हूपर्स को 7 अंक से शिकस्त देकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद बास्केटबॉल प्रतियोगिता को अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मैच में समापन समारोह में उपस्थित हुए शिमला जिला के जिला संघठन मंत्री अनिल शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विजेता और मजेदार और कहा कि हार जीत एक सिक्के के दो पहलू है खेल में किसी की हार तो किसी की जीत होती है, प्रत्येक खेल प्रतियोगिता में केवल एक ही टीम विजेता होता है उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से लेकर 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र जयंती तक युवा पखवाड़े के रूप में मनाती है और इस दौरान युवाओं के लिए अनेक प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है जिसके तहत इस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया था इसी के साथ उन्होने कार्यकर्ताओं को सफल कार्यकर्म के आयोजन की बधाई दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम करवाती रहेगी। इस अवसर पर संजौली के समस्त कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता