SFD ने '75 दिन 75 स्थान' व 'प्रकृति की ओर' अभियान के निमित सांगटी में चलाया सफाई अभियान - Him View

SFD ने '75 दिन 75 स्थान' व 'प्रकृति की ओर' अभियान के निमित सांगटी में चलाया सफाई अभियान

दिनांक:- 22/01/2023



Him View 

विकासार्थ विद्यार्थी(SFD), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का एक प्रकल्प है जो पर्यावरण संबंधी जिसमे जल, जंगल, ज़मीन, जानवर, जन जैसे विषय हैं पर कार्य करती है। 


SFD विश्वविद्यालय इकाई की संयोजिका मानसी ने बताया कि SFD हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य व 75 दिन 75 स्थान अभियान के निमित शिमला के सांगटी में चलाया गया सफाई अभियान।


इस अभियान के निमित्त SFD प्रकृति को बचाने के लिए ऐसे कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर समाज में जागरूकता का संदेश देने के साथ ऐसे प्राकृतिक संसाधन जो नष्ट हो चुके हैं उसे पुनः जीवंत करने का कार्य कर रही है।

  

SFD लगातार पर्यावरण को बचाने हेतु कार्य करती आ रही है।SFD द्वारा पूरे भारत में एक करोड़ वृक्ष लगाने व उन पौधों के रखरखाव के कार्य भी किया जाता है।

SFD संयोजिका मानसी ने कहा कि SFD द्वारा 'प्रकृति की ओर' अभियान चलाया जा रहा है ।जिसमें ऐसी प्राकृतिक संसाधन जो प्रदूषित होकर अपना प्राकृतिक सौंदर्य खो चुके हैं उन्हें गोद लेकर पुनः जीवंत करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के निमित्त सांगटी मे एक बावड़ी को SFD विश्वविद्यालय इकाई द्वारा गोद लिया गया है जिसे SFD के कार्यकर्ता हर सप्ताह सफाई कर के पुनः जीवंत करने का प्रयास करेंगे।


 इस अभियान में SFD विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ सांगटी पंचायत के प्रधान व अन्य स्थानीय निवासियों द्वारा अपना योगदान दिया गया। मानसी जी ने बताया कि प्रकृति को बचाने के लिए सभी लोगों को अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा। साथ ही उन्होंने सांगटी में रहने वाले सभी लोगों से आग्रह किया की गंदगी न फैलायें व SFD के साथ मिलकर प्रकृति को बचाने के लिए आगे आए।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता