जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में जिला कांगड़ा की दो महिला समाजसेवियों ने लिया भाग - Him View

 जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में जिला कांगड़ा की दो महिला समाजसेवियों ने लिया भाग


नूरपुर की रोमी ठाकुर, ब अंजु ठाकुर का गत पिछले माह हुआ था चयन 

Him View 

वर्ल्ड हैल्थ आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान के राजेश्वरी ऑडोटोरियम में आयोजित तीन दीवशीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश से जिला कांगड़ा के ब्लाक नूरपुर की दो महिला समाजसेवियों का चयन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है ! 

काबिलेगौर है जयपुर में अयोजित इस कार्यशाला में विश्व के 20 देशों से आए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया जिसमें हिमाचल प्रदेश की तरफ से समाजसेवी अंजू ठाकुर, ब रोमी ठाकुर को बतौर डेलीगेट इस कार्यक्रम के लिए चुना गया था जिसमें इन्होंने बतौर समाजसेवी हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया ! अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला से लौटने के उपरांत रोमी ठाकुर ब अंजु ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करें और खुशहाल बनें साथ ही अपने आस पास और स्वयं की शारीरिक स्वच्छता पर भी महिलाऐं विशेष ध्यान दें ताकि स्वस्थ हिमाचल की कल्पना की जा सके! विदित रहे कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रसिद्ध समाजसेवी रोमी ठाकुर जोकि कोपड़ा पंचायत से हैं ब अंजु ठाकुर मिल्ख पंचायत से संबंध रखती हैं दोनों नैशनल रूरल लाइवहुड मिशन की पंचायती राज विभाग में सदस्य भी हैं और समाजसेवा को हमेशा तत्पर रहती हैं जिनकी कबलियत को देखते हुए इनका चयन अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए हुआ था !

इस उपलक्ष्य पर नूरपुर के स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का मिल्ख पंचायत की प्रधान अंजना देवी , वी डी सी रीता पठनिया , पुंद्र नूरपुर वार्ड से जिला परिषद हरदीप सिंह, प्रसिद्ध समाजसेवी नरेंद्र शर्मा ने दोनों समाजसेवी महिलाओं को कार्यशाला में भाग लेने पर बधाई दी है

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता