बाल विकास परियोजना अधिकारी की कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित - Him View
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरोह और भुक्कड़ में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित कीं।
Him View
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने कहा कि वैश्वीकरण ने आज लडके व लडकियों दोनों के लिए अपार अवसरों के द्वार खोलने के साथ साथ बहुमुखी अवसरों का सृजन भी किया है , वहीं दूसरी ओर पारस्परिक प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा दिया है। बेटियों के लिए भी आज कैरियर बनाने के उपाय अनेक अवसर मौजूद हैं और हर क्षेत्र में बेटियों ने अपना प्रतिभा का लोहा मनवाया है कोई भी क्षेत्र उनकी प्रतिभा से अछूता नहीं रहा ऐसी परिस्थितियों में यह परम आवश्यक हो जाता है कि विद्यार्थी को अपनी अभिरुचियों और क्षमताओं का आकलन करने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का सही तरीके से चयन करने का उपयुक्त ज्ञान भी हो। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि अपनी अभिरुचियों, योग्यताओं और क्षमताओं के ज्ञान से युक्त व्यक्ति न केवल स्वयं सही लक्ष्य पर पहुंचता है, बल्कि पूरे समाज को भी सही दिशा देने के साथ-साथ सुदृढ़ बनाकर दूसरों के लिए पथप्रदर्शक भी बनता है। कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यशालाओं के आयोजन का वास्तविक उद्देश्य भी यही है। उन्होंने बताया कि इन कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है, जिससे वे अपने बेहतर भविष्य के निर्माण में अपनी क्षमताओं के अनुसार सही क्षेत्र के चुनाव में दक्ष होंगे।
कार्यशालाओं के दौरान मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपनी अभिरुचियों, योग्यताओं, सामथ्र्य एवं क्षमताओं के आकलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें ऐसे दोस्तों का चयन करना है जो हमें सही मार्ग पर चलने



Comments
Post a Comment