हमीरपुर के बगवाड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बद्दी विश्वविद्यालय के डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट गुलशन संधू - Him View

 हमीरपुर के बगवाड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बद्दी विश्वविद्यालय के डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट गुलशन संधू




Him View 

आगामी दिनों में जगह जगह क्रिकेट के टूर्नामेंट चले हुए हैं जिससे युवा अपना समय खेलकूद में दे रहे हैं जोकि वर्तमान समय की आवश्यकता है इन्हीं खेलों को बढ़ावा देने के लिए पिछले कल बद्दी विश्वविद्यालय के डायरेक्टर ट्रेनिंग इन प्लेसमेंट गुलशन संधू जी ने शिरकत की और उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया इसके साथ साथ उन्होंने यह भी कहा कि जो भी युवा नौकरी की तलाश में है या उच्च स्तर की पढ़ाई करना चाहता है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं उन्होंने यह भी बताया कि बद्दी विश्वविद्यालय ने पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को खेल कूद से जोड़ने के लिए एक शानदार क्रिकेट ग्राउंड तैयार किया है जिसमें अलग-अलग इंडस्ट्रीज के लोग क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं तथा एक क्रिकेट एकेडमी भी चला रहे हैं

हमीरपुर जिला भाई अनुराग जी और अरुण धूमल जी का गृह क्षेत्र है और सभी को पता है कि यह दोनों हस्तियां क्रिकेट जगत में कितना नाम कमा चुकी हैं लेकिन या हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी है कि अपने बच्चों को खेल के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करें ताकि वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई व खेल में लगाएं और नशे जैसी लत से दूर रहें

साथ ही गुलशन जी ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट के ऑर्गेनाइजर यशदीप सिंह चंदेल मनोज चंदेल और विशेष तौर पर एडवोकेट सुशील डोगरा जी का धन्यवाद किया

बद्दी विश्वविद्यालय ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट के संचालन के लिए ₹11000 की राशि का अनुदान भी दिया जिसके लिए समस्त इलाका वासियों ने बद्दी विश्वविद्यालय का धन्यवाद किया


Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता