परोल और बमलोह में किशोरियों का मार्गदर्शन किया, शपथ भी दिलाई - Him View


परोल और बमलोह में किशोरियों का मार्गदर्शन किया, शपथ भी दिलाई



Him View 

हमीरपुर 18 जनवरी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी की ओर से बुधवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत पब्लिक मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बमलोह और न्यू ईरा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल में किशोरियों के लिए करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने किशोरियों को करियर के चयन के संंबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

  इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने भी किशोरियों का मार्गदर्शन किया तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना को सफल बनाने की शपथ दिलाई।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता