आंगनबाड़ी केंद्र बेहडवी में मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस - Him View
आंगनबाड़ी केंद्र बेहडवी में मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
निदेशालय महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज के सौजन्य से पंचायत भकेडा के आंगनबाड़ी केंद्र बेहडवी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में किशोरी मेले का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रधान श्री कमलेश कुमार और उप प्रधान सुरेंद्र सिंह ने की आयुर्वेदिक डॉक्टर अरुण भी उपस्थित रहे इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री जीतराम चौधरी विशेष अतिथि व मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहे मुख्य वक्ता बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज श्री जीतराम चौधरी ने बताया कि आज बेटी किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है हर क्षेत्र में उसने मां-बाप समाज और देश का नाम रोशन किया है आज बालिका को अपने स्वस्थ पर विशेष ध्यान रखना है एक स्वस्थ बालिका भविष्य की स्वस्थ नारी होगी और वह तभी पूरे परिवार की स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगी आज की किशोरी को स्वास्थ्य सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का समय है देश की कुल जनसंख्या में आधी से जनसंख्या महिलाओं की है वर्तमान समय में मात्र 10% महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ और आत्मनिर्भर हैं शत प्रतिशत अर्थव्यवस्था में महिलाओं के आर्थिक सहयोग की भागीदारी सुनिश्चित किए बिना देश की आर्थिक तरक्की संभव नहीं है उन्होंने विभाग की स्कीमों मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सशक्त महिला योजना ,शगुन योजना , मदर टेरेसा असहाय मात्री संबल योजना ,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना ,बेटी है अनमोल व स्वयं सहायता समूह के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की और आवाहन किया कि आज के समय में जानकारी होना एक प्रमुख हथियार है जानकारी के अभाव में कई पात्र परिवार समय से नहीं लाभ नहीं उठा पाते इस अवसर पर कर्मी वीवी और सायता बेगम की गोद भराई की गई.. बेटियां सोफिया, शिवन्या, ईशान्वी, यशिका, भावना का सामूहिक जन्मदिन का आयोजन भी केक काटकर किया गया डॉ अरुण ने एनीमिया होने के कारण लक्षण और उसको दूर करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहां की व्यक्तिगत स्वच्छता आज के समय की एक आवश्यकता बन चुकी है जिस पर महिलाओं का स्वास्थ्य निर्भर करता है व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान नहीं रखने से महिलाएं कई रोगों की शिकार हो जाती हैं अतः केवल स्वच्छता पर ध्यान रखकर ही इन बीमारियों से बचा जा सकता है किशोरी मेले में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया इसमें रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर ,लेमन रेस ,घड़ा फोड़ प्रतियोगिता व बोरी रेस का आयोजन किया गया और विजेताओं को मुख्य प्रवक्ता के द्वारा पारितोषण का वितरण किया गया सर्कल पर्यवेक्षक अभिषेक ठाकुर ने भी अपने वक्तव्य रखा स्थानीय प्रधान और उप प्रधान ने विभाग से आए मुख्य वक्ता जीतराम चौधरी स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ अरुण का धन्यवाद किया


Comments
Post a Comment