50 लोगो ने किया रक्त दान - Him View

 50 लोगो ने किया रक्त दान।   


Him View 

अमरउजाला व बाबा बालकनाथ निस्वार्थ सेवा सोसाइटी के सौजन्य से आज मिनी सचिवालय भोरंज में रक्त दान शिबिर का आयोजन किया जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और 50 यूनिट रक्त दान किया ।इस मौके पर BMO भोरंज डॉक्टर ललित कालिया ने कहा कि रक्त दान महा दान है उन्होंने कहा कि रक्त शरीर मे बनने बाली क्रिया है रक्त देने से कोई नुकसान नही होता है । उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किया रक्त दान किसी को जीवन दान दे सकता है वही अमर उजाला से प्रेस रिपोटर विजय ठाकुर और बाबा बालक नाथ सोसाइटी के अध्यक्ष राजन शर्मा ने कहा कि रक्त दान के पुण्य कार्य के लिए युवाओं में काफी उत्साह है रिटायर कैप्टन संतोष कुमार रक्तदाता ने कहा कि बे जब भी मौका मिलता है बे रक्त दान जरूर करते है उन्होंने कहा कि अमरउजाला द्वारा किया जा रहा ये पुण्य कार्य सराहनीय है।

संस्था के प्रधान राजन शर्मा ने बताया कि ब्लड बैंक हमीरपुर में रक्त की कमी को देखते हूए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों युवाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, नारी शक्ति ने भी इस रक्तदान शिविर में अपनी विशेष भुमिका निभाई। 

इस रक्तदान शिविर में BMO भोरंज डा0ललित कालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उन्होंने युवाओं से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने के लिए आहवान किया। राजन शर्मा ने SDM भोरंज BMO भोरंज व रक्तदाताओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर विशाल आकाश मौदगिल, अच्युत, आदित्य, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता