भोरंज की सड़कों की मरम्मत एवं जन सुविधाओं के लिए पाँच करोड़ रुपये स्वीकृत

 भोरंज की सड़कों की मरम्मत एवं जन सुविधाओं के लिए पाँच करोड़ रुपये स्वीकृत

सड़क व्यवस्था ब जनसुविधा पर विशेष कार्य योजना आरंभ


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज में सड़को की मरम्मत ब बिस्तरीकरण के लिए सरकार ने पाँच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।जिससे बरसात में सड़को को हुई क्षति को दुरुस्त किया जाएगा तथा अन्य जन सुविधाओं के विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा।इससे जहाँ सड़को के रखरखाव का कार्य होगा वहीं सड़क साइड एमेनिटीज़ को भी बेहतर बनाया जाएगा।भोरंज में सड़क सुविधा के लिए गत दिनों अवाहदेवी सर्कुलर रोड विस्तारीकरण हेतु दो करोड़ चौतीस लाख रुपये तथा टिक्करी गौट्टा बाया संमलोग सड़क के लिए चार करोड़ इकहत्तर लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।इससे जहाँ नई सड़कें बनेगीं वहीं पुरानी सड़कों का भी कायाकल्प होगा।इस कार्य योजना के अंतर्गत भोरंज विधानसभा क्षेत्र को आदर्श एवं आधुनिक सुविधायुक्त बनाने हेतु बड़े पार्कों ब सार्वजनिक उपयोग के स्थलों का निर्माण किया जाएगा। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि रोड साइड एमेनिटीज़ के विस्तार हेतु क्षेत्र के अलग अलग स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है और शीघ्र ही यहाँ पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।इस संदर्भ में क्षेत्र के बधानी, चंबोह, समीरपुर, काँजियान,टाऊन भराडी,मनोह,बेहडवीं,जाहू,बड़हर,भरेड़ी,और अमरोह में सार्वजनिक पार्कों का निर्माण किया जायेगा तथा अवहदेवी,तर्कवाड़ी,भोरंज,भरेड़ी और लदरौर में सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएँगे।इसी के साथ तीर्थ स्थल मारकंडा अम्मन,अवाहदेवी,गासियाँदेवी,लुद्दर महादेव और झंगी महादेव आदि स्थानों को भी श्रद्धालुओं के लिए विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोरंज चौक के सौंदर्यकरण ब ओवरहैड ब्रिज के अलावा जौह से कड़योह, धारोन से दरोबडी में बैली ब्रिज भी बनाए जाएँगे।उन्होंने कहा कि इस समय भोरंज में क़रीब पाँच सौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रोजेक्ट चल रहे हैं और आने वाले समय में कई अन्य बड़े कार्य भी यहाँ पर होंगे। भोरंज में इलेक्ट्रिक अपग्रेडेशन और पेयजल सुधारीकरण के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है ताकि लोगों को बेहतर बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।उन्होंने कहा कि हमने भोरंज में पीने के पानी की पूर्ण व्यवस्था कर ली है लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को दुरुस्त करने की ज़रूरत है जिस पर काम चल रहा है। शीघ्र पानी की अच्छी व्यवस्था करके देगें ताकि पानी की समस्या दूर हो सके।उन्होंने भोरंज का विशेष ध्यान रखने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भोरंज के लिए किए जा रहे प्रयास उनके इस क्षेत्र की जनता के प्रति लगाव को दर्शाता है।और जनता भी उनके इस सराहनीय कार्य के लिये सदैव आभारी रहेगी।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम भोरंज में आयोजित किया जाएगा जिसमें उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता