टिकरी मिन्हासां पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
टिकरी मिन्हासां पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आज दिनांक:-4-10-2025 सूचना एवम जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश की तरफ से विधान सभा क्षेत्र भोरंज के ग्राम पंचायत टिकरी मिन्हासां के अंतर्गत गांव खतरवाड़ में विशेष प्रचार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साहिल म्यूजिकल ग्रुप कांगू के कलाकारों ने लोगों को गीत संगीत एवं नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई गई अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया व नशे के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम के चलते वहां की ग्राम पंचायत प्रधान एकता कुमारी भी मौजूद रहीं ।इस कार्यक्रम में ग्रुप के कलाकारों विक्की बड़ोगा, रिशु ठाकुर ,उपमा ठाकुर,रमेश चन्द,अमर सिंह,नरेंद्र शर्मा,अजय कुमार विनोद कुमार एवं अन्य साथी कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

Comments
Post a Comment