भाजपा महिला मोर्चा ओवीसी, अनूसूचित, किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों व झूठे वादों पर किया तिखा हमला

 भाजपा महिला मोर्चा ओवीसी, अनूसूचित, किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों व झूठे वादों पर किया तिखा हमला



जाहू 16 अक्तवूर 

भोरन्ज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा ओवीसी, अनूसूचित, किसान मोर्चा युवा मोर्चा के नवनियुक्ति अध्यक्षों की नियुक्ति होने के दो दिन के वाद ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। मनोह के एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा ओवीसी, अनूसूचित, किसान मोर्चा के नवनियुक्ति अध्यक्षों के द्वारा पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के द्वारा युवाओं को नौकरी का वादा करके ठगना, महिलाओं को 1500 रूपय देने की झूठी घोषणा करने पर घेरा। पत्रकार वार्ता में भोरन्ज भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजू ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अच्युत शर्मा, ओवीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, अनूसुचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विजय ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को सम्वोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूर होने जा रहे हैं लेकिन भोरन्ज के विधायक सुरेश कुमार चुनावी वादों को पूरा करने में असफल सावित हो रहे हैं। कांग्रेस के द्वारा महिलाओं से 1500 रूपय के लिए फार्म तो भरा लिए परन्तु आज दिन तक उनके खाते में रूपय नही मिले इससे महिलाएं अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। भोरन्ज विधायक हर जगह भाषण देते हैं कि हमने युवाओं को नौकरीयों दी जवकि सचाई यह है कि पढे लिखे विरोजगार दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। उपरोक्त सभा पदाधिकारीयों ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के बारे में जन जागरण अभियान शुरू करेंगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री भाजपा के मण्डलाध्यक्ष अशोक ठाकुर , मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर ने बताया कि दो तीन में सभी मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा । इसके अतिरिक्त भोरन्ज भाजपा मण्डल का भी विस्तार किया जायेगा । उन्होनें कहा कि भाजपा महिला मोर्चा , युवा मोर्चा, ओवीसी, अनूसूचित जनजाति मोर्चा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी के गठन के वाद केन्द्र सरकार की नीतियों का प्रचार व कांग्रेस के झूठे वादों के वारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल के उपाध्यक्ष विनोद सोनी मंडल सचिव अनीता जायसवालमंडल सचिव अनीता जस्वाल की कार्यकारिणी मे नियुक्ति की गई l

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता