भुक्कड़ स्कूल में ऊर्जा सरंक्षण में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।
ऊर्जा सरंक्षण केवल विचार नहीं, बेहत्तर भविष्य का महत्वपूर्ण कदमः देशराज कमल।
भुक्कड़ स्कूल में ऊर्जा सरंक्षण में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।
ग्रुप ए में इशिता शर्मा सातवीं और ग्रुप बी में ईशा दसवीं रही अव्वल।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
उप मंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में ऊर्जा सरंक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजना किया गया। जिसमें स्कूल के एक दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर ऊर्जा सरंक्षण के महत्व से जागरूक किया। यह प्रतियोगिता दो ग्रुपों ए व बी में करवाई गई। ए ग्रुप में पांचवीं से सातवीं कक्षा तथा बी ग्रुप में आठवीं से जमा दो कक्षा के बच्चों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता के ए ग्रुप में ईशिता शर्मा प्रथम, ईशानवीं द्वितीय और प्रांजल तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह बी ग्रुप में ईशा शर्मा प्रथम, कृति द्वितीय व आसिमा ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा सेजल गारला, शगुन भाटिया, मोनिका, कुलदीप रणौत, शगुन ठाकुर, मानवी, अंशुल की पेंटिंग में सराहनीय रही। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देशराज कमल ने बतौर मुख्यातिथि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के चित्रकला की प्रतिभा को निखारने के लिए सतलुज जल विद्युत परियोजना लि. हर वर्ष स्कूलों में ऊर्जा सरंक्षण
पर चित्रकला प्रतियोगिता को आयोजन करने पुरस्कार देता है। इससे बच्चों में ऊर्जा सरंक्षण पर अच्छी सोच निकल कर आती है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सरंक्षण केवल एक विचार नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए हर नागरिक को अपने घरों में प्रयास करना चाहिए। इससे जहां आर्थिक बचत होगी, वहीं भविष्य की पीढ़ी का जीवन यापन भी आसान होगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता मणी राम शर्मा, प्रवक्ता पवन रांगड़ा, चमन लाल, मनोज शर्मा, वीना वर्मा, संजीव कुमार, विनोद कुमार, सुनील दत्त, नीतू वर्मा, त्रिलोक चंद डोगरा, अमर नाथ, राकेश कुमार, संजीव, सीमा कुमारी, पिंकी देवी, अर्चना व प्रियंका भी मौजूद रही।

Comments
Post a Comment