विक्रम शर्मा ने किया बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विक्रम शर्मा ने किया बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आज लदरौर में हिम गौरव फाउंडेशन द्वारा 6th स्वर्गीय सुनील कुमार मेमोरियल बॉसकिटबाल प्रतियोगिता का उद्घघाटन मुख्यतिथि विक्रम शर्मा निदेशक हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम व प्रभारी बड़सर विधान सभा क्षेत्र ने किया l
इस अवसर पर विक्रम शर्मा ने कहा कि आज कल नशे का प्रचलंन जिस प्रकार बढ़ा है उसे देखते हुए खेलों का महत्व बहुत बढ़ गया है l खेलों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक व बोधिक विकास होता है l
उन्होंने हिम गौरव फाउंडेशन का आभार किया व प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दी l इस अवसर पर संदेश ठाकुर, नवीन ठाकुर, कृष्ण चंद, देव राज ठाकुर, कमलेश कुमार,मनोज कुमार, अनिल ठाकुर, बाबू खां, राज सिंह, संतोष कुमार, राकेश कुमार. रंगीला राव, करतार चंद विशाल सोनी आदि उपस्थित रहे l

Comments
Post a Comment