राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनबी की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनबी की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आज दिनांक 4.10.2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनबी की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री चंद्रभान शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य आदरणीय श्री निर्मल कुमार जी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल कुमार और श्रीमती नीलम देवी ने बताया कि इस शिविर के दौरान पाठशाला के 41 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं जो 7 दिनों तक पाठशाला में दिन-रात रहकर गोद लिए गांव वरठबान में पाठशाला में और आसपास के गांवों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का निर्वहन करेंगे ।इस अवसर पर पाठशाला प्रधानाचार्य श्री निर्मल कुमार जी ने बच्चों को संबोधित किया और शिविर के दौरान अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पाठशाला के प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार श्री संजीव कुमार श्री कुलदीप कुमार श्री तजेंद्र पाल परदेसी श्री सुशील जी तथा अन्य प्राध्यापक व अध्यापक उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment