एआईपीएनबीओएफ) ने पांच दिवसीय बैंकिंग, कार्य-जीवन संतुलन और अन्य लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया
अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (एआईपीएनबीओएफ) ने पांच दिवसीय बैंकिंग, कार्य-जीवन संतुलन और अन्य लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश (10 अक्टूबर 2025): अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (एआईपीएनबीओएफ) ने पांच दिवसीय बैंकिंग, कार्य-जीवन संतुलन और अन्य लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है, जो 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित हो रही है। 10 अक्टूबर को हमीरपुर में एआईपीएनबीओएफ के सदस्यों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया, जिसमें पीएनबी मंडल कार्यालय के बाहर नारेबाजी और बैनर प्रदर्शन शामिल रहा।
साथ ही संगठन के राष्ट्रीय उपमहासचिव कामरेड प्रदीप कौंडल , राष्ट्रीय सह सचिव कामरेड संदीप कश्यप समेत अन्य ट्रेड यूनियन के नेताओं ने पीएनबी के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को मंडल प्रमुख हमीरपुर के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा।
हमीरपुर के पीएनबी मंडल कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना आयोजित किया गया जिसमें लगभग 100 अधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने गांधीजी के सिद्धांतों पर आधारित शांतिपूर्ण विरोध दर्ज किया। अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (एआईपीएनबीओएफ) के राष्ट्रीय उप महासचिव एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन , हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव कामरेड प्रदीप कौंडल के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में बैंक अधिकारियों का आक्रोश देखने वाला था ।
इस संगठन के हिमाचल के राज्य महासचिव और राष्ट्रीय सह सचिव कामरेड संदीप कश्यप ने बताया कि 2015 से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लागू करने और बैंक अधिकारियों के कार्य-जीवन संतुलन को प्रभावित करने वाली कई अनसुलझी समस्याओं को हल करने के लिए फेडरेशन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस धरने में हिमाचल के विभिन्न कोनों से अधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपने नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाया । इस दौरान धर्मशाला मंडल सचिव कामरेड प्रदीप धीमान ने बताया कि यह हड़ताल केवल विरोध नहीं है, बल्कि सरकार और पीएनबी प्रबंधन से अपने वादों को पूरा करने और उनकी देरी के मानवीय नुकसान को प्राथमिकता देने का आह्वान है।”
राष्ट्रीय स्तर पर 20 लाख से अधिक बैंकर प्रभावित, लेकिन हमीरपुर में ग्राहक सेवाएं सामान्य रहीं। श्री प्रदीप कौंडल ने स्पष्ट किया कि यह “पीसफुल रिमाइंडर” है, न कि सेवा बाधित करने वाला। यदि मांगें न मानी गईं, तो मार्च 2026 में लंबी हड़ताल या जंतर-मंतर पर धरना की चेतावनी दी गई ।

Comments
Post a Comment